Chhattisgarh

जेल से घर पहुंचे पति ने किया पत्नी का मर्डर…गिरफ्तार

रायगढ़ : थाना प्रभारी चक्रधरनगर को सम्बलपुरी से गांव के कोसाबाडी पीछे जंगल के पगडंडी में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां गांव की शारदा खडिया पति कीर्तन खडिया उम्र 35 वर्ष का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

Related Articles

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा और उसके पति कीर्तन खडिया के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद बढ़ा तो कीर्तन खडिया अपने पास रखे लोहे के फावड़े से शारदा खडिया के सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी और यहां से भाग गया है। चक्रधरनगर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

इसके बाद शिकायतकर्ता निराकार रठिया की रिपोर्ट पर आरोपी कीर्तन खडिया पर हत्या का अपराध दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तन खडिया चोरी के मामले में जेल में था। करीब दो माह पहले ही बाहर आया है। गांव आने के बाद से कीर्तन उसकी पत्नी पर चरित्र शंका कर आए दिन झगड़ा और विवाद करता रहता था। आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फवड़ा, घटना समय पहने कपड़े (खून लगे) तथा घटनास्थल के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित जब्त किया गया है। आरोपी कीर्तन खडिया पिता जयमंगल खडिया (31) सम्बलपुरी थाना चक्रधरनगर को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!