Chhattisgarh

CG NEWS : पुलिस ने ढाबे में दी दबिश, हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल किया जब्त

कोरबा। जिले में पुलिस ने ढाबे की आड़ में पेट्रोल – डीजल का अवैध कारोबार कर ने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने छुरी के राजा ढाबा में छापा मारकर करीब 16 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल के साथ टैंकर को भी जब्त किया है। यहां भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक अवैध कारोबार की सूचना पर एसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम बनाकर दर्री सीएसपी रॉबिंसन, गुड़िया थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा, कटघोरा थाना प्रभारी तेज यादव के द्वारा ये कार्रवाई की गई है। छापे के दौरान बरामद पेट्रोल और डीजल की कीमत लाखों रूपए बताई जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!