Chhattisgarh

दो मोटर साइकल और कार के बीच भिड़ंत, तीन की मौत

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सड़क हादसे का मामला सामने अया है। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटर साइकल और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Related Articles

बता दें कि मृतकों में 2 पुरुष और एक युवती शामिल है। यह पूरी घटना नेशनल हाइवे 43 में स्थित ग्राम बरबसपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं कार ड्राइवर नशे में धुत्त बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची नागपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!