Chhattisgarh

युवक की हत्या के बाद फरार हुई नाबालिग लडक़ी मंदिर हसौद से गिरफ्तार…

रायपुर :  आजाद चौक थाना इलाके के कंकालीपारा में गूंगे बहरे युवक की हत्या के बाद फरार हुई नाबालिग लडक़ी को मंदिरहसौद इलाके से गिरफ्तार किया। शहर से बाहर भागते हुए पुलिस ने दबोचा। रायपुर के कंकालीपारा इलाके में 15 साल की नाबालिग लडक़ी ने युवक के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत होने की जानकारी मिली है।

15 साल की नाबालिग चाकू समेत मौके से फरार हो गई। पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में लिया है। हमले का कारण – कंकालीपारा के पास 15 वर्षीय नाबालिग अपने स्कूटी में कहीं जा रही थी। इस दौरान नाबालिग बालिका के स्कूटी के सामने मृतक युवक आ गया। नाबालिग ने साइड मांगते हुये स्कूटी का हार्न बजाया, लेकिन मृतक ने आवाज नहीं सुनी। इस बात से गुस्से में नाबालिग बालिका ने अपने पास रखे चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!