ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर माह से ही प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Related Articles

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यानि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। सेंट्रल मध्य प्रदेश में चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!