ChhattisgarhKorba

डायल 112 के ड्राइवर ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शादीशुदा महिला के साथ रेप करने वाले डायल 112 के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्राइवर चोरी की शिकायत पर महिला के घर गया था, तभी उसने मोबाइल नंबर लेकर महिला से बातचीत शुरू की और दोस्ती कर लिया। उसे शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

दरअसल, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गृहणी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। तीन साल पहले उसके घर में चोरी हुई थी। तब इस घटना की जानकारी डायल 112 को दी। उस समय पुलिस की गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर सुभाष खटिक भी पहुंचा था। जांच के बहाने उसने मोबाइल नंबर ले लिया और फिर उससे बातचीत होने लगी। इसी दौरान उसने उससे दोस्ती हो गई.

दो साल पहले शादी का वादा, फिर दुष्कर्म

महिला ने पुलिस को बताया कि बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने प्यार का इजहार किया। उसने कहा वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। तब भी युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। दो साल पहले वह महिला के घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी का दबाव बनाने पर मुकर गया

महिला ने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब वह मुकर गया। महिला ने कहा कि उसकी बातों में आकर वह अपने पति से तलाक ले ली है। वहीं, युवक ने कहा कि वह शादीशुदा महिला से शादी नहीं कर सकता। जिससे परेशान होकर महिला ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!