Chhattisgarh

नशे में धुत्त जवानों को किया सस्पेंड : मुल्जिम पेशी की ड्यूटी के दौरान अधिकारी ने ऐसे पकड़ा…

Related Articles

रायगढ़। SSP सदानंद कुमार ने पुलिस लाइन में पदस्थ तीन आरक्षकों को लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बीते 4 दिसंबर को रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा रायगढ़ मुल्जिम पेशी करने गए पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। इस दौरान मुल्जिम पेशी कराने आये आरक्षक फेड्रिक कुजूर, विमल तिग्गा और संदीप लकड़ा से बातचीत करने पर उनके मुंह से शराब की गंध आयी और वे बातचीत में लड़खड़ाने लगे। रक्षित निरीक्षक द्वारा तीनों आरक्षकों का जिला अस्पताल से मुलाहिजा कराकर अपना प्रतिवेदन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्रस्तुत किया गया।

रक्षित निरीक्षक के प्रतिवेदन पर प्रथम दृष्टया आरक्षकों द्वारा अपने पदीय दायित्व के विपरीत कार्य का प्रदर्शन करना पाए जाने पर तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रिजर्व पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

रायगढ़ जिले के SSP सदानंद कुमार कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर बेहद सख्त हैं। उन्होंने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारियों के मार्फत अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर कर्तव्यों का निष्पादन करने एवं आमजन से शालीनता से व्यवहार किए जाने निर्देश दिए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!