ChhattisgarhRaipur

निगम कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया, कर्मचारी संघो की मांगों का समर्थन करते हुए 29 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाएंगे…

रायपुर। डीए, गृह भाड़ा भत्ता तथा अन्य मांगों हेतु हड़ताल पर गए कर्मचारी संघों का समर्थन करते हुए आज रायपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया। संयुक्त नगर निगम कर्मचारी अधिकारी संघ ने 29 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर जाने का एलान भी किया है।

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे तथा महामंत्री वल्लभ शर्मा ने बताया कि नगर निगम आम नागरिकों से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है। निगम कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से आम नागरिक प्रभावित होंगे। इस वजह से कर्मचारियों ने आज से शुरू हुए हड़ताल पर ना जाकर हड़ताल का समर्थन करते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य किया। वहीं मांगे पूरी नहीं होने पर 29 को हड़ताल करने का एलान भी किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!