ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

Related Articles

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता मंत्रालय महानदी भवन में राज्‍य कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। मंत्रालय में हो रही इस बैठक में पहली बार सीएम सहित सभी 12 मंत्री शामिल हो रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट की 2 बैठक हो चुकी है, लेकिन तब कैबिनेट का विस्‍तार नहीं हुआ था। कैबिनेट में 9 मंत्रियों के शामिल होने के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक है।

बैठक के लिए 3 से 5 बजे तक का समय तय किया गया है। इसमें सरकार कई महत्‍वपूर्ण फैसले ले सकती है। पुरानी सरकार की योजनाओं की समीक्षा के साथ ही भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर अमल की कार्ययोजना पर निर्णय हो सकता है।

राज्‍य कैबिनेट पीएससी भर्ती में हुए कथित घोटाला की जांच को लेकर भी आज निर्णय ले सकती है।

वहीं, मोदी की गारंटी वाली योजनाओं विशेष रुप से महतारी वंदन, रसोई गैस सब्सिडी और भूमिहीनों को आर्थिक सहायता सहित कुछ अन्‍य योजनाओं को लागू करने की भी घोषणा आज कैबिनेट की बैठक के बाद की जा सकती है।

प्रदेश सरकार राजिम में होने वाले पुन्‍नी मेला का नाम बदलने का भी फैसला कर सकती है। बता दें कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान राजिम कुंभ के नाम से आयोजन होता था, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसका नाम बदलकर पुन्‍नी मेला कर दिया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!