ChhattisgarhRaipur

सरकार के काम हो रहा है धीमी गति से, भाजपा की चाल सुस्त – वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर अपनी पार्टी यानी भाजपा की चाल को सुस्त बता रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, सरकार के काम धीमी गति से चल रहे हैं। त्वरित गति से कार्य होना चाहिए। श्री कंवर ने कहा कि, हर चीज समय पर कंट्रोल होना चाहिए, काम धीमी गति से चलेगा तो अपराध बढ़ेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, मंत्रिमंडल का गठन भी बहुत देर से हुआ। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में नक्सल घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर उन्होंने कहा कि, नक्सल नियंत्रण के लिए फोर्स बढ़ानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, नक्सलियों से चर्चा की जानी चाहिए। श्री कंवर ने दावा किया कि, मेरे गृहमंत्री रहते प्रदेश में अपराध कम हुआ था, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!