ChhattisgarhRaipur

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी…कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

Related Articles

रायपुर: कोरोना और इसके नए वैरिएंट के कारण एक बार फिर सतर्कता बरतने और कोविड संबंधी सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी हो गया है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को​ मिला है। यहां लगातार अलग अलग जिलों से कई नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है।

जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार को 4714 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 18 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं 17 मरीज स्वस्थ्य हुए है। राहत की बात ये है कि कल प्रदेश में एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है।

इन जिलों में मिले मरीज

सुकमा-रायगढ़ से 4-4, बालोद-बस्तर से 3-3,दुर्ग-बेमेतरा-बलौदाबाजार-कांकेर से 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!