ChhattisgarhRaipur

कांग्रेस अब पुतला दहन नहीं, मौन प्रदर्शन करेगी…

रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को असम में रोकने की कोशिश के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने छत्‍तीसगढ़ के सभी जिला मुख्‍यालयों में असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा की थी। अब इस कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए मौन प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

PCC अध्यक्ष द्वारा सभी जिलों के कांग्रेस समितियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पुतला दहन के कार्यक्रम को संशोधित करते हुए जिला स्तरीय मौन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत आज शाम 5 बजे सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मौन प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया जाये।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!