ChhattisgarhRaipur

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आज CM साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर । मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ आज  राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में करेंगे। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत आयोजित किये जा रहे विभन्न सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात संबंधी जनजागरूकता शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम सत्र में देश के विभिन्य राज्यों से प्राप्त अनेक भाषाओं की 460 प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ चिन्हित 44 लघु फिल्मों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रातः 11ः30 बजे सड़क सुरक्षा पर आधारित ’’स्टे फिट विथ मी ग्रुप‘‘ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जायेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, यातायात संदर्शिका का विमोचन और फिल्म महोत्सव के विजेताओं को पारितोषिक वितरण और उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत फिल्मों का प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!