Chhattisgarh

BIG Breaking : IT की दुर्ग,भिलाई समेत राज्य के कई स्थानों पर रेड…पूर्व सीएम के खास लक्ष्मी नारायण बंसल के घर भी दबिश

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायापुर, दुर्ग भिलाई समेत कई स्थानों पर आईटी की कई टीम ने दबिश दी है। सबसे खास बात है की ये रेड पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे खास लोगों में से एक लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल के घर पर भी मारी गई है। पप्पू बंसल वही व्यक्ति है जोकि भूपेश बघेल की सारी वित्त से जुड़े मामलों को देखता है।

इसके अलावा रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर पर भी आईटी की टीम ने दबिश दी गई है। इसके अलावा टीम ने दुर्ग भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में भी दबिश दी गई है। बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में दबिश हुई है।

हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज ग्रीन चौक,दुर्ग,भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एस के केजरीवाल समेत भिलाई स्थित दुर्ग बायपास पर मारुति सुजुकी एरिना रायपुर तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के घर भी रेड मारी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!