ChhattisgarhRaipur

CG BREAKING : आईटी छापे के बीच डॉक्टरों की टीम पहुंची अमरजीत भगत के घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी की है. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत समेत प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है. वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर पर चल रही आईटी की कार्रवाई के बीच अचानक डॉक्टरों की टीम पहुंची. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम रूटीन चेकअप कर चली गई. जो हेल्थ चेकअप के लिए टीम अमरजीत के घर पहुंची थी वो फैमली डॉक्टर की टीम बताई जा रही है. इस बीच अमरजीत भगत ने कहा है कि उन्हें परेशान करने के लिए ये कार्रवाई की जा रही है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!