ChhattisgarhRaipur

सीजी पीएससी घोटाले में FIR, तात्कालीन चेयरमैन सोनवानी समेत कांग्रेस नेताओं के नाम केस दर्ज

रायपुर। छत्तीथसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) गड़बड़ी मामले में एसीबी-ईओडब्यूस    ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, आयोग ने पीएससी के तात्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के साथ ही कुछ अफसरों और कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया है।  

बता दें कि भाजपा नेता ननकी राम कंवर ने पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी। अब इस मामले में एफआइआर दर्ज की गई है। 

विधानसभा के बजट सत्र में सीजी पीसीसी का मुद्दा बिल्हाआ से भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने उठाया था। इस प्रश्न पर मुख्य मंत्री विष्णुशदेव साय ने लिखित में बताया है कि पीएससी के खिलाफ 2019 से 2023 के बीच कुल 48 शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में भर्ती में अनियमितता, धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। 2019 के सहायक प्राध्यागपक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर 9 शिकायत मिली थीं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!