ChhattisgarhRaipur

Mahadev Betting App मामले में आरोपी भीम सिंह और अर्जुन सिंह की नौकरी ख़त्म, दोनों को दुर्ग SP ने पुलिस सेवा से किया बर्खास्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल महादेव सट्टा ऐप मामले (Mahadev Betting App Case) में आरोपी दो पुलिस आरक्षकों भीम सिंह यादव और अर्जुन यादव की नौकरी खत्म कर दी गई है। दोनों को दुर्ग एसपी (SP) जितेन्द्र शुक्ला ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। महादेव सट्टा ऐप मामले में दोनों ही आरोपी आरक्षक भीम सिंह यादव और अर्जुन यादव निलंबित चल रहे थे। बता दें कि, छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Betting App Case) मामले में जांच जारी है।

दोनों आरोपी सगे भाई हैं, दोनों सिपाही के पद पर थे। महादेव सट्टा ऐप का आरोपी अर्जुन यादव काफी समय से सस्‍पेंड चल रहा था। वह कई दिनों से गायब है। जानकारी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में संलिप्‍त पाए जाने के बाद दुर्ग में पदस्थ सिपाही भीम सिंह यादव को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था, एसपी ने अब बर्खास्त कर दिया है। ईडी ने महादेव सट्टा ऐप मामले में सुपेला थाने में पदस्थ सिपाही भीम सिंह यादव और उसके साथी ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्‍पा को गिरफ्तार किया था। ये दोनों रायपुर सेंटल जेल में हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!