ChhattisgarhRaipur

रायपुर के इन इलाकों में 16 -17 फरवरी को नहीं होगी पानी की सप्लाई

रायपुर। राजधानी के कुछ इलाकों में 16 और 17 फरवरी को पानी की सप्लाई नहीं होगी। दरअसल राजेन्द्र नगर ओव्हर हेड टैंक के बॉटम स्लैब के इनलेट पाईप में लीकेज हो गई है। इसकी मरम्मत का काम के लिए 36 घंटे का शटडाउन किया जाएगा। 16 फरवरी को सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद दिनभर काम चलेगा। इसकी वजह से 16 फरवरी की शाम से 17 फरवरी की शाम तक पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। 18 की सुबह तक पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित

राजेन्द्र नगर पानी टंकी से पानी की सप्लाई नही होने के कारण शहर के 3 वार्ड प्रभावित होगें। इनमें रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 50, डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 और लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इनमें बजाज कॉलोनी, जनता कॉलोनी, बसंत विहार, पुरैना, महावीर नगर,पवन विहार, गुलमोहर वाटिका, प्रियदर्शनी नगर, NMDC कॉलोनी, आदर्श नगर, दुर्गा नगर, कृष्णा नगर, शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर, सर्वोदय नगर में पानी की सप्लाई नही होगी। इस दौरान पानी वैकल्पिक सप्लाई जारी रहेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!