National

जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह मप्र के नए लोकायुक्त, राज्यपाल ने जारी किया ​नियुक्ति आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने राज्य में नए लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश का नया लोकपाल नियुक्त किया है। राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज(शनिवार) इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मध्य प्रदेश लोकायुक्त एवं उप लोकायुक्त अधिनियम 1981 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल द्वारा न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लोकायुक्त मध्य प्रदेश नियुक्त किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!