Chhattisgarh

लोकसभा चुनाव से पहले बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, विनय जायसवाल और प्रेमचंद जायसी की सदस्यता बहाल

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनावी बिगुल बजते ही अब सभी राजनीतिक पार्टियां युद्ध स्तर पर काम करना शुरू कर चुकी हैं। चुनाव में हर एक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी काम शुरू कर दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विधानसभा चुनाव के वक्त निलंबित व निष्कासित किए गए दो नेताओं को बहाल कर दिया है। इनमें बिलासपुर के महापौर राम शरण यादव पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी शामिल हैं।

इस गतिविधि के खिलाफ हुआ था एक्शन

– महापौर रामचरण यादव का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिस पर वे पार्टी के खिलाफ प्रत्याशी के चयन को लेकर बातचीत कर रहे थे। वहीं लेनदेन की बात भी सामने आई थी। आदेश के मुताबिक, पार्टी संगठन के खिलाफ अनर्गल बात करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन पर कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद 10 नवंबर 2023 को उनकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता 6 साल के लिए निलंबित की गई थी।

– वहीं पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव पर विधानसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया था।

– इसके अलावा पार्टी के खिलाफ गतिविधि में संलिप्त होने और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी को भी निलंबित कर दिया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!