Chhattisgarh

तिरंगे पर सियासत:मोहन मरकाम ने आजादी के अमृत महोत्सव को बताया नौटंकी…

 आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में तिरंगा फहराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा को तिरंगे का महत्व समझने में आजादी के बाद के 75 साल लग गये। भाजपा को झंडा फहराने का काम आरएसएस मुख्यालय नागपुर और देशभर के संघ कार्यालयों से शुरू कर प्रायश्चित करना चाहिये। जिनका भारत की आजादी की लड़ाई में रत्ती भर का योगदान नहीं हो, आज वही आजादी के अमृत महोत्सव के बहाने खुद के चेहरे पर पुती कालिख को जगमग सफेदी बताने की असफल कोशिशों में जुटे हैं।

Related Articles

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया मोहन मरकाम ने अपने बयान में कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर राष्ट्रभक्ति की नौटंकी करने वाले भाजपाई आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को विरोध करते थे। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तमाशा दिखाने की कोशिश में वो लोग हैं जो आजादी की लड़ाई में तमाशबीन ही थे।

पहले स्वतंत्रता दिवस पर काले झंडे का आह्वान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वह तिरंगा, जिसे आरएसएस ने कभी भारतीय ध्वज नहीं माना, उसके तीन रंगों को अशुभ और उसमें बने चक्र को अभारतीय बताया, जिसे आजादी के बाद के 52 वर्षों तक उसने कभी नहीं फहराया, जिसने भारत के संविधान का विरोध किया, जिसने स्वतंत्रता प्राप्ति के दिन 15 अगस्त 1947 को देश भर में काले झंडे फहराने का आह्वान किया। आज वही राष्ट्रवाद और देशभक्ति को शोर मचाकर खुद को देश भक्त साबित करने की जुगत में लगे हैं।

केंद्र सरकार और भाजपा का अभियान

देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने को केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है । देश भर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए केंद्र सरकार संस्कृति मंत्रालय ने तमाम राज्यों और व्यापारिक संगठनों से तिरंगा अभियान में भागीदारी के लिए संपर्क किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और सुधांशु त्रिवेदी हाल ही में रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार भी किया । भारतीय जनता पार्टी के तमाम प्रदेश स्तर के नेता भी हर शहर, जिले में इस अभियान को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं सोशल मीडिया पर तिरंगे की डीपी लगाई जा रही है और आजादी की 75वीं वर्षगांठ में भाजपा और केंद्र सरकार मिलकर देशभक्ति और राष्ट्रवाद का माहौल तैयार कर रही है। इसे लेकर पार्टी और सरकार ने कई कार्यक्रम भी तय किए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!