Chhattisgarh

दुर्ग पुलिस की है पैनी नजर : बुलेट से फटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया 35 सौ रुपए जुर्माना

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक सतीष ठाकुर एवं सदानंद विन्द्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिको के लिए यातायात से संबंधित शिकायत एवं सुझाव संबंधित हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। इसी कड़ी में एक बार फिर आम नागरिक के द्वारा एक बुलेट वाहन चालक के द्वारा बुलेट वाहन से फटाका फोड़ते हुवे आम नागरिक को परेशान करता हुआ वीडियो प्राप्त हुआ था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। उक्त वाहन नंबर के आधार पर वाहन चालक पता कर वाहन चालक एवं बाईक को यातायात मुख्यालय लाया। वाहन चालक को एवं परिजन को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं करने हेतु समझाईस देते हुए अपने और मित्रों एवं आम नागरिको को ऐसे लापरवाहीपूर्वक न करने हेतु अपील की गई वाहन चालक के उपर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा लापरवाही पूर्वक वाहन चालन एवं बिना लायसेंस वाहन चालन के धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 3500/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!