BilaspurChhattisgarh

कांग्रेस पार्षद बर्खास्त : फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर लड़ लिया भिलाई निगम का चुनाव

बिलासपुर। फर्जी जाती प्रमाण पत्र लगाकर निगम चुनाव लड़ने वाले पार्षद को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बर्खास्त कर दिया है। अदालत ने भिलाई नगर निगम के कांग्रेस पार्षद नितीश कुमार यादव को बर्खास्त किया है। भाजपा के छाया पार्षद सिद्धार्थ यादव ने कांग्रेस के पार्षद के खिलाफ याचिका दायर की थी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए जाति प्रमाण पत्र(OBC CERTIFICATE) बनाने के लिए केवल आवेदन दिया था। और बिना प्रमाण पत्र के मात्र आवेदन की रसीद पर ही चुनाव लड़ लिया था। इसके अलावा जांच में पता चला कि  नितीश OBC कैटेगरी से भी नहीं आते है। हाईकोर्ट ने संभागायुक्त को मामले का 3 महीने के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!