National

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

पटना।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का आज यहां निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गले के कैंसर के असाध्य रोग से जूझ रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को आज पटना लाया जाएगा। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पैदा हो गई है।

सुशील मोदी के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना सच्चा दोस्त खो दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!