Chhattisgarh

CG NEWS : बैंक में लगी भीषण आग, दस्तावेज समेत अंदर रखा सामान जलकर खाक

रायगढ़। शहर के जोन-2 इलाके में मौजूद कबीर चौक स्थित स्टेट बैंक की क्षेत्रीय व्यावसायिक केंद्र में लगी आग में बैंक के अंदर रखें 90 प्रतिशत सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 6:23 मिनट दमकल विभाग को बैंक के बगल मौजूद होटल संचालक ने बैंक में आग लगने की सूचना जिसके बाद नगर सैनिक दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

दमकल के आने से पहले ही बैंक के कर्मचारियों से लेकर जूटमिल पुलिस व आलाधिकारियों की टीम मौके पर आ गई थी। दमकल कर्मी करीब 2 घण्टे प्रयास के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सके। आग से बैंक के अंदर मौजूद दस्तावेज, एसी,कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरणों को जलकर राख हो गए। बिजली उपकरण में शार्ट -सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!