Chhattisgarh

युवक को रॉड, हॉकी स्टिक से बेदम पीटा, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

रायगढ़ : मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़ित युवक गौरव मिश्रा (21) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। टेबल पूल गेम हारने पर एक युवक को उसके ही गेम पार्टनर ने जमकर पीट दिया। वो इतने गुस्से में आ गया कि उसने अपने साथियों को भी बुला लिया। उन्होंने भी युवक को रॉड, हॉकी स्टिक से बेदम पीटा है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

Related Articles

उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह इन्द्रजीत सेलकाम टेबल पूल गेम खेलने गया था। वहां वो पार्टनर बनाकर गेम खेल रहा था। उसने सचिन मिश्रा को पार्टनर बनाया था। दूसरी तरफ अमन वर्मा और शनि सनसोरा थे। बताया गया कि इसी गेम को गौरव मिश्रा हार गया था। इधर, गेम हारने से गौरव का पार्टनर सचिन मिश्रा नाराज हो गया। उसने वहीं पर गाली देते हुए गौरव को खूब मारा। इसके बाद उसने अपने साथी चाहत शुक्ला, राजु, छोटा बाबु ठाकुर को बुला लिया।

वह भी मौके पर हॉकी स्टिक, रॉ़ड और लोहे का पंच लेकर पहुंच गए। उन्होंने ने भी गौरव को पीटा है। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले थे। मारपीट में गौरव घायल है। अब पुलिस ने गौरव की ही शिकायत पर सचिन मिश्रा , राजू, चाहत शुक्ला औक छोटा बाबू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!