ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद, कांकेर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज  बालोद और कांकेर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार आज पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 11.55 बजे बालोद जिले की तहसील गुरूर के 14वीं बटालियन मैदान धनोरा पहुंचेंगे और गुरूर के हाईस्कूल ग्राउंड कोलिहामार में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे धनोरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.25 बजे कांकेर जिले के चारामा के शासकीय गैंदसिंह महाविद्यालय के खेल मैदान जैसाकर्रा पहुंचेंगे और वहां से दरगहन चौक पहुंचकर वीर बिरसा मुण्डा की प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण करेंगे।

Related Articles

मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 1.40 बजे मिनी स्टेडियम( mini stadium) में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में आमसभा को संबोधित करेंगे और यहां विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.05 बजे शासकीय गैंदसिंह महाविद्यालय जैसाकर्रा चारामा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर आएंगे।

शहीद जवानों के परिवारजनों को सम्मानित करेंगे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास(CM)  में शाम 5.30 बजे ‘हमर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिवारजनों को सम्मानित करेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!