ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : 76 लाख रूपए गबन करने वाला अकाउंटेंट रायगढ़ से गिरफ्तार, 4 साल से था फरार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने लाखों रूपए का गबन कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मनोज कुमार राठौर है जो अकाउंटेंट की पोस्ट में काम किया करता है। काम करने के दौरान आरोपी ने 76 लाख रूपए का घोटाला किया और भाग गया था। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में गबन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। वही आरोपी को चार साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

जानकरी के अनुसार, रायपुर के देवयानी फ़ूड इंड्रस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड में आरोपी ने 76 लाख रूपए का गबन किया और फरार हो गया। लाखों रूपए का गबन करने वाले अकाउंटेंड आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनोज कुमार राठौर है जो काम करने को दौरान कंपनी में ही साल 2014 से 2019 के बीच 76 लाख का घोटाला कर रकम गबन कर फरार हो गया था। इस मामले की रिपोर्ट 2019 में पंडरी थाना में दर्ज की गई थी। वही पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!