ChhattisgarhRaipur

Weather Alert : मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के बिलासपुर संभाग के सभी जिलों और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद जिले के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने के आसार है। मौसम विभाग ने यहां अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Related Articles
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!