ChhattisgarhRaipur

तिरंगा यात्रा में दिखा हज़ारों स्कूली बच्चों का जोश…हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे के साथ लगाई दौड़

रायपुर/13 अगस्त 22/ आज सुबह से ही राजधानी रायपुर का वातावरण देशभक्ति के भाव मे सराबोर दिखाई पड़ रहा था। वजह थी हज़ारों स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा। हज़ारो स्कूली छात्र छात्राओं ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी के नेतृत्व में अपने हाथों में तिरंगा लेकर तेलीबांधा मरीन ड्राइव से शास्त्री चौक तक तिरंगा पद यात्रा पर निकले थे।

Related Articles

भारत माता की जय, वंदे मातरम, जयहिंद, छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो रहा था। यह आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया गया था। जिसमें शहर के लगभग सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।

शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडे लोगों राजनैतिक दलों के पदाधिकारी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर बृजमोहन ने कहा कि स्कूली बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते है। आप उन्हें जिस रूप में ढालों गे वे वैसे ही बनेंगे। आज आवश्यकता है उन्हें अपने भारत के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने की ताकि उन्हें पता चल सके की आज हम जिस आज़ादी में जी रहे है उसके लिए किस तरह लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी है।
बृजमोहन ने कहा कि स्कूली बच्चों में देश प्रेम की भावना बढ़ेगी तो निश्चित रूप से हमारे देश का भविष्य और बेहतर होगा। नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत का निर्माण हम कर सकेंगे। वह दिन दूर नही होगा जब हमारा भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा और हम विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनकर पुनः सोने की चिड़िया कहलाने लगेंगे।

ब्रजमोहन अग्रवाल ने कहा की आज देश आजादी की 75वी वर्षगाँठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। ऐसे में हम सभी भारतवासियों को पुरे जोश और हर्षोउल्लास के साथ अपने अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव को मनाना है और देश दुनिया को यह संदेश देना है कि भारत के लोगों के लिए अपनी मातृभूमि से बड़ा कुछ नही है। हर भारत वासी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन, बान और शान बनाये रखने के लिए संकल्पित है।
इस तिरंगा यात्रा में सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, नंदे साहू, वरिष्ठ नेता सुभाष तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!