ChhattisgarhPoliticalRaipur

प्रेस कॉन्फ्रेंस : कांग्रेस को उखाड़कर 2023 में कमल खिलाएंगे : अरूण साव

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य सरकार पर साधा निशाना कहा प्रदेश के कोने कोने में से फोन आ रहा है,पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह है मेरे रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट से रायपुर तक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है

Related Articles

तब से छत्तीसगढ़ में विकास के सारे काम ठप हैं आज छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार माफिया राज चल रहा है शराब माफिया रेत माफिया भू माफिया और छत्तीसगढ़ जिस दिशा में ले जाने का काम राज्य सरकार कर रही है छत्तीसगढ़ के नौजवानों के भविष्य को खराब करने का काम कर रही है नशे का पूरा खेल चल रहा है जिस प्रकार से कर्ज लेकर सरकार चला रही है कांग्रेस की सरकार जिस दिशा में छत्तीसगढ़ को ले जाने के काम कर रही है यह छत्तीसगढ़ के भविष्य को खराब करने वाला है


छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया। किसानों को ठगने का काम किया नौजवानों को ठगने का काम किया महिलाओं को ठगने का काम किया सरकारी कर्मचारी अधिकारियों को ठगने का काम किया आज छत्तीसगढ़ की जनता इस बात को समझ गई है यह सरकार थकने वाली सरकार है और छत्तीसगढ़ जनता पछता रही है और छत्तीसगढ़ के जनता चाहती है कि जितना जल्दी हो सके इस सरकार से मुक्ति मिले और साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दवा करते हुए कहा कि 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को उखाड़कर  बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!