ChhattisgarhRaipur

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया ध्वजारोहण, निकाली तिरंगा यात्रा

रायपुर: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।

इसके साथ ही गौरी शंकर अग्रवाल, सुभाष राव, छगन मुंडरा, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता जी, दीपक महस्के समेत वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

वहीं आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!