ChhattisgarhRaipur

BREAKING : स्वतंत्रता दिवस के दिन राजधानी के बड़े कारोबारी के घर पेट्रोल बम से हमला, मामला दर्ज

रायपुर/। राजधानी रायपुर के एक कारोबारी पर पेट्रोल बम से जानलेवा हमला हुआ है। घटना से घबराए कारोबारी ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई है। घटना तब हुई जब शहर में पुलिस 15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई थी। घटना देर रात रविवार की बताई जा रही है।

Related Articles

जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कारोबारी प्रियेश बग्गा का परिवार शहर के सिविल लाइन इलाके में रहता है, जहां कार सवार दो हमलावर पहुंचे। प्रियेश को आवाज़ दी और जैसे ही बाहर देखा हमलावरों ने अटैक कर दिया। हमलावरो ने शराब की बोतल में आग लगाई और बोतल को बग्गा के घर में फेंक दिया जिसके बाद हमला हुआ।

बग्गा प्रापर्टी डीलिंग के काम से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बग्गा अकसर दोस्तों के साथ पार्टी में जाता है। इसी बीच उसके एक दोस्त से उसका विवाद हो गया था, संदेह जताया जा रहा है कि किसी पुराने दोस्त का हाथ इस हमले के पीछे हो सकता है। इस मामले को लेकर बग्गा से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!