National

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, जनता दरबार से निकलने के दौरान घूंसा मारने की कोशिश, समर्थकों और पुलिसकर्मियों ने बचाया

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की गई। उनपर हमला उस वक़्त हुआ जब वो जनता दरबार से निकल रहे थे। मामला बिहार के बेगूसराय स्थित बलिया प्रखंड में जनता दरबार का है। इसमें केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे।

जनता दरबार से निकलते समय एक शख्स ने हमला कर दिया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को बचा लिया। हमला करने वाले शख्स के साथ वहां मौजूद लोगों ने पिटाई भी की है।

पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जनता दरबार खत्म होने के बाद लखमिनियां निवासी वार्ड पार्षद और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहजादुज्जमा उर्फ सैफी की ओर से कुछ सवाल पूछा गया। चलते-चलते केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आपके द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जबाव दे दिया गया है। इसके बाद सैफी ने नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने नारेबाजी से मना किया तो गिरिराज सिंह को मुक्के से मारने की कोशिश की।घटना पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हम निकलने लगे उसने मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। दुर्भाग्य है कि दाढ़ी होने के कारण तेजस्वी यादव भी उसके साथ खड़े हो जाएंगे, अखिलेश यादव भी वोट के लिए उसके साथ खड़े हो जाएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!