ChhattisgarhDhamtari

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

 धमतरी | हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। जिले में हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह साइकिल में सवार होकर कहीं से घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

धमतरी के नयापारा वार्ड का रहने वाला 70 साल का शोभा यादव रुद्री रोड तरफ से वापस घर जा रहा था। वो किसी काम से बाहर गया था। उसी दौरान किसी कार वाले ने उसे सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से शोभा थोड़ी दूर जाकर फिंका गया था।

इतनी दूर फिंकाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है।

घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को शव का पीएम कर उसके परिजनों को सौंपा गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!