ChhattisgarhRaipur

टीएस सिंहदेव का बढ़ा कद, पार्टी में मेनिफेस्टो कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

रायपुर। चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणा पत्र समन्वय समिति में टीएस सिंहदेव और अमिताभ दुबे शामिल। चार राज्यों की घोषणापत्र समन्वय समिति में शामिल होने से टीएस सिंहदेव का क़द बढ़ा । इस नियुक्ति के मायने ये हैं कि फ़िलहाल टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में कोई दायित्व नहीं मिलने जा रहा है।

इसके साथ ही हाल फिलहाल में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी बदलाव की संभावना ना के बराबर है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद दीपक बैज को हटाने की कवायद कांग्रेस के एक धड़े द्वारा लगातार की जा रही थी। एक बड़े नेता छह विधायकों के साथ दिल्ली भी गए थे। टीएस सिंहदेव की प्रदेश अध्यक्ष के रुप में दावेदारी को रोकने के लिए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी दिल्ली गए थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!