ChhattisgarhRaipur

घर में घुसकर नकाबपोश युवक ने नेता को दी जान से मारने की धमकी

 बिलासपुर : नाकाबपोश हथियाबंद युवक 26 अगस्त की रात जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश संयुक्त सचिव के मकान में घुस गए और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर चारों युवक बाड़ी के रास्ते से फरार हो गए। चारों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी के रहने वाले मालिक राम डहरिया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के प्रदेश संयुक्त महासचिव हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की रात खाना खाकर परिवार समेत सोने की तैयारी कर रहे थे।

रात 11 बजे घर की रसोई के पीछे दरवाजे को किसी ने खटखटाया और गाली-गलौज करते हुए मालिक राम को जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर मालिक राम रसोई गए और खिड़की की जाली से बाहर झांककर देखा।

तब चार नकाबपोश युवक लाठी व राड लेकर खड़े थे। इसके बाद मालिक राम ने शोर मचाकर परिवार के सदस्यों को बुलाया। फिर चारों नकाबपोश युवक बाड़ी के तरफ भाग गए। अंधेरा होने और चेहरे पर नकाब लगाने के कारण किसी को पहचान नहीं पाए। कुछ समय बाद मालिक राम के भाई आए। उन्होंने चारों अज्ञात युवकों के बारे में जानकारी दी। शनिवार की सुबह मालिक ने पचपेड़ी थाना पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

दहशत में परिवार के सदस्य

हथियारबंद नकाबपोश युवकों द्वारा धमकी मिलने से मालिक राम का परिवार डरा हुआ है। वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद भी धमकाने वाले अपराधियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पीड़ित मालिक राम ने घटना के संबंध में पार्टी के सीनियर लोगों को भी जानकारी दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!