Chhattisgarh

दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 3 बच्चों की डबरी में डूबकर मौत…

पेंड्रा : मरवाही में आज एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 बच्चों की डबरी में डूबकर मौत हो गई। यहां पथर्री गांव के बहुटादोल मोहल्ले में धर्मदास नाम के व्यक्ति की जमीन पर डबरी बनाई गई थी। जहां पर आज यहां के रहने वाले तुलसी सिंह अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ खेती किसानी के काम करने के लिए गए थे।

इस दौरान को खेती किसानी के काम में व्यस्त हो गए। तभी उनके तीन बच्चे 16 साल की चांदनी, 12 साल का सुधार सिंह और 8 साल की भगवती यह तीनों डबरी के पास चले गए और नहाने लगे। इसी दौरान डबरी गहरी होने के कारण पैर फिसल जाने से तीनों पानी में डूब गए। उधर बच्चों को बहुत देर तक अपने पास नहीं पाने पर पतासाजी की गई तो तीनों बच्चों के शव डबरी में मिले।

मामले की सूचना मिलने पर 108 से तीनों बच्चों के शवों को मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना मिलने पर मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव भी पीड़ित परिवार से मिले और इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किए, वहीं पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!