National

कमाल राशिद खान को एयरपोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई

मुंबई। विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार में लिया है। कमाल राशिद खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। कमाल राशिद खान द्वारा साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि किस ट्वीट के चलते उन्हें अरेस्ट किया गया है लेकिन साल 2020 में उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कनल के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर ये FIR दर्ज की गई थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल को KRK ने ऋषि कपूर को हॉस्पिटल में एडमिट किए जाने के बारे में लिखा था कि उन्हें अभी मरना नहीं चाहिए क्योंकि वाइन शॉप बस खुलने ही वाली हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी से बातचीत के आधार पर PTI ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि धारा 294 के तहत KRK के खिलाफ मामला दर्ज था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!