Chhattisgarh

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने की फायरिंग

बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में सुबह से मुठभेड़ हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ आज 22 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे से जारी है। इस बीच दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग जारी है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस जवान सुबह के समय सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्‍सलियों ने अचानक से उन पर हमला कर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। तुरंत एक्टिव हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के धोबे पहाड़ जंगल में पुलिस-नक्‍सली मुठभेड़ चल रही है। जहां से गोलियों की आवाज इतनी तेज है कि उसकी गूंज उसूर कस्बे तक सुनाई दे रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!