International

हाई प्रोफाइल ड्रग की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 40 लाख का MDMA जब्त

मध्यप्रदेश। पुलिस ने MDMA (मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) जैसे महंगे ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पकड़े गए आरोपी ग्वालियर, दतिया और झांसी के बताए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये से अधिक की एमडीएमए ड्रग्स, 2 अवैध हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

Related Articles

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि महाराष्ट्र से लाकर ग्वालियर में एमडीएमए जैसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी की जा रहा है। इसके लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाने की पुलिस को लगाया गया था। हाल ही में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को दबोचा है और उनके कब्जे से करीब 40 लाख की एमडीएमए बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपियों के पकड़ने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनको रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ कर नशे के खेल के पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया जाएगा। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी झांसी से माल लाकर ग्वालियर में खपाते थे। झांसी के मुख्य आरोपी की भी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को मुराद के लाल टिपारा गौशाला के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से ग्वालियर क्राइम ब्रांच और थाना मुरार पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!