ChhattisgarhRaipur

कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस का हंगामा, कैमरे पर पोता काला रंग

कुम्हारी टोल प्लाज़ा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। कथित अवैध वसूली को लेकर जनता की नाराज़गी अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय की अगुवाई में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

इस अभियान की खास बात रही कि यह केवल विरोध तक सीमित नहीं रहा। विकास उपाध्याय ने प्रत्यक्ष कार्रवाई करते हुए टोल प्लाज़ा के स्कैनिंग कैमरे पर काला पेंट पोत दिया। उनका आरोप है कि जहां फ्री एंट्री की व्यवस्था है, वहां इन कैमरों के जरिए चोरी-छिपे टोल काटा जा रहा है। उन्होंने इसे डिजिटल ठगी करार दिया और दावा किया कि VIP वाहनों के FASTag से भी अवैध वसूली हो रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल से गुजरने वाले नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें इस तथाकथित ‘टोल घोटाले’ के बारे में जागरूक किया। सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को समर्थन दिया। बताया गया कि ये हस्ताक्षर जल्द ही न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि टोल प्लाज़ा की वैधता को चुनौती दी जा सके।

विकास उपाध्याय ने कहा कि यह सिर्फ एक टोल प्लाज़ा का मामला नहीं है, बल्कि यह जनता के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने टोल संचालन को अवैध बताते हुए इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण होने का आरोप भी लगाया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!