ChhattisgarhRaipur

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए

दुर्ग। पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित सूर्या मॉल के एक स्पा सेंटर में शनिवार देर शाम दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक दर्जन संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं

एएसपी पद्मश्री तवंर ने बताया कि स्पा सेंटर में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।उन्होंने ने कहा कि हमें लंबे समय से इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। हमारी टीम ने दबिश दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!