Chhattisgarh

महासमुंद: अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 2 चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर जब्त

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम घोड़ारी (महानदी क्षेत्र) में दबिश दी और अवैध रेत भंडारण में लिप्त पाए गए 2 चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया।

Related Articles

जब्त किए गए सभी वाहन तुमगांव थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किए गए हैं।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में खन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अधिनियम में दोषियों को 2 से 5 वर्ष तक की सजा और एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने का प्रावधान है।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी
जिले में पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों और रेत परिवहनकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के रेत या अन्य खनिजों का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करना कानूनन अपराध है।

विशेष अभियान जारी रहेगा
खनिज विभाग ने साफ किया है कि महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!