ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना रेलवे फाटक में देर रात ट्रेन से कटकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मृतक की शिनाख्त कर ली है, वहीं दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में राजीव सिंह 40 वर्ष निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड, वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आशंका जता रही हैं कि दोनों युवक रेलवे क्रॉसिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया होगा। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता लग पायेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!