ChhattisgarhRaipur

रायपुर: राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता देवाशीष और मनतृप्त कौर ने CM से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मान

यह गौरवपूर्ण पुरस्कार 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस बार छत्तीसगढ़ के तीन प्रतिभागियों—देवाशीष मखीजा, मनतृप्त कौर संधू और गाइड कुसुम सिन्हा—को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

पुरस्कार की विशेषता

देवाशीष मखीजा ने बताया कि यह पुरस्कार चार वर्षों के अंतराल में देशभर से चयनित केवल 16 प्रतिभागियों को प्रदान किया गया। इसके अलावा, उन्हें तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में अन्य उपस्थित व्यक्ति

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!