ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव: डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल और अमर अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा

छत्तीसगढ़ राजनीति में बड़ा बदलाव: डॉ. रमन सिंह और अमर अग्रवाल के नाम चर्चा में

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना है। वहीं, भाजपा के कद्दावर नेता और बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल का नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है।

केंद्र और राज्य स्तर पर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच इन दोनों नामों पर अंतिम चरण में विचार चल रहा है। यदि यह निर्णय लिया जाता है, तो छत्तीसगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है।

डॉ. रमन सिंह लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्हें संगठन और प्रशासनिक अनुभव का धनी नेता माना जाता है। राज्यपाल पद पर उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय राजनीति में नई जिम्मेदारी के रूप में देखी जा रही है।

वहीं, अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। बिलासपुर से चार बार विधायक रह चुके अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा संगठन और सदन संचालन दोनों में मजबूती मिलने की संभावना है।

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय कर सकता है। यह कदम छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!