Chhattisgarh

CG NEWS : शौच के लिये घर से निकली महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश

जगदलपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है। शव के गले और चेहरे में निशान भी मिले हैं। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला जगदलपुर से लगे मेटगुड़ा इलाके का है। महिला के परिजनों ने बताया कि, महिला बुधवार की सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए नर्सरी की तरफ गई थी। महिला विवाहित है, उसका पति शहर के एक दूकान में काम करता है। इन्होंने हाल ही में एक 6 महीने के बच्चे को भी गोद लिया था। महिला सुबह-सुबह पति के पास अपने बच्चे को छोड़कर शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो उसके पति और आसपास के लोग उसे नर्सरी की तरफ ढूंढने गए।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला का शव नर्सरी में पड़ा मिला। कपड़े फटे हुए थे। गले और चेहरे में निशान भी थे। चेहरा पूरा नीला पड़ गया था। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!