ChhattisgarhKorba

लापता युवक की महानदी में मिली लाश, गले पर वार के निशान, चेहरा भी जला हुआ… हत्या की आशंका

कोरबा। जिले के एक युवक की लाश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महानदी के किनारे मिली है। शव के गले पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसका चेहरा भी जला हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक का नाम लिनेश साहू (35 वर्ष) मूल रूप से कोरबा के बुधवारी स्थित कांशीनगर का रहने वाला था। लिनेश साहू (35 वर्ष) कुछ सालों से अपनी पत्नी के साथ रायगढ़ जिले के खरसिया में रह रहा था। वो वहां कारपेंटर था। वो कुछ दिन पहले अपने माता-पिता के घर कोरबा के कांशी नगर आया हुआ था। रविवार की सुबह लिनेश किसी काम से अपनी बाइक पर सक्ती जिला जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वो वापस घर नहीं लौटा। उस दिन से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। लिनेश के माता-पिता ने बहू को खरसिया फोन लगाकर बेटे के बारे में पूछा, लेकिन उसने बताया कि वो वहां भी नहीं पहुंचा है। परेशान परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन लिनेश का कोई पता नहीं चला।

बुधवार को सारंगढ़ पुलिस को छर्रा गांव के सरपंच ने सूचना दी कि महानदी के किनारे एक अज्ञात शख्स की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी किनारे पानी में पड़ी हुई लाश को बाहर निकलवाया। लाश पानी में रहने के कारण फूल गई थी। उसकी शर्ट के पॉकेट से आधार कार्ड मिला, जिससे मृत युवक की पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले की बाराद्वार पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कोरबा में रहने वाले उसके परिवार को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है और परिजनों और मृतक के जान पहचान के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!