National

जुमे की नवाज के बाद मस्जिद के बाहर बड़ा धमाका: 4 लोगों की मौत, 10 घायल

काबुल: जुमे की नवाज के बाद आज राजधानी काबुल में वज़ीर मोहम्मद अकबर खान ग्रैंड मस्जिद के पास एक बड़ा धमाका हुआ, इससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हैं। इस विस्‍फोट के कारण चारों तरफ धुआं और धूल छा गई और कुछ पलों के लिए लोगों को समझ नहीं आया कि धमाका किस तरफ हुआ है।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने कहा कि इस धमाके के कारण कुछ लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। इधर, गृह मंत्री के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि विस्फोट मस्जिद के पास की मेन रोड पर हुआ है। उन्होंने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है। प्रवक्ता अब्दुल नफी ने कहा कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!